दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगना तय
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगना तय हो गया है। इसकी घोषणा अगले दो-तीन दिनों के भीतर कर दिए जाने की संभावना है। उपराज्यपाल नजीब जंग ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को शनिवार शाम ही ताजा स्थिति पर अपनी रिपोर्ट भेजकर सूबे में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने संबंधी सिफारिश कर दी थी। समझा जा रहा है कि भाजपा के स्पष्ट इन्कार और आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा भी सरकार गठन के लिए 10 दिन का समय मांगे जाने के मद्देनजर जंग ने फौरी तौर पर केंद्र से राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की सिफारिश की है। इस बीच, अरविंद केजरीवाल ने रविवार को फिर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह को उन्होंने जो पत्र भेजा है, उसका जवाब मिलते ही उनकी पार्टी जनता के बीच जाएगी। यदि जनता का आदेश हुआ तो सरकार बनाई जाएगी।
No comments:
Post a Comment