Sunday, 15 December 2013

पटेल होते तो 1948 में ही मुक्त हो जाता गोवा

पटेल होते तो 1948 में ही मुक्त हो जाता गोवा

Updated on: Mon, 16 Dec 2013 06:26 AM (IST)
पटेल होते तो 1948 में ही मुक्त हो जाता गोवा
पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की आलोचना करते हुए रविवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल को याद किया। उनका कहना था कि यदि पटेल होते तो गोवा 1948 में ही आजाद हो गया होता। 1950 में उनकी मौत से गोवा की मुक्ति का मामला काफी लटक गया।
रविवार को पटेल की 63वीं पुण्यतिथि पर आयोजित 'रन फॉर यूनिटी' मैराथन को हरी झंडी दिखाने के मौके पर उन्होंने यह बात कही।
गोवा को पुर्तगालियों के चंगुल से 1961 में आजाद कराया गया था। उन्होंने कहा, यदि पटेल कुछ दिन और जीवित रहते तो हमें (गोवा वासियों) 1961 का इंतजार नहीं करना पड़ता। गोवा 1948 में ही मुक्त हो गया होता।
पटेल के गुजरने के बाद अन्य नेता गोवा को मुक्त नहीं करा सके। पार्रिकर ने कश्मीर पर नेहरू द्वारा अपनाई गई नीति की आलोचना करते हुए कहा कि वह इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले गए, उसके बाद क्या हुआ हमलोग देख ही रहे हैं।

No comments:

Post a Comment