Tuesday, 17 December 2013

राज्यसभा सभा में लोकपाल बिल पर लगी मुहर, आज लोकसभा में होगा पेश


PREVIOUS

राज्यसभा सभा में लोकपाल बिल पर लगी मुहर, आज लोकसभा में होगा पेश

Wed, 18 Dec 2013 08:14 AM (IST)
राज्यसभा सभा में लोकपाल बिल पर लगी मुहर, आज लोकसभा में होगा पेश
नई दिल्ली। राज्यसभा में मंगलवार को लोकपाल बिल के पास होने के बाद अब इसको बुधवार को लोकसभा में पेश किया जाएगा। हालांकि यह लोकसभा से पहले ही पारित किया जा चुका है, लेकिन संशोधन बिल राज्यसभा में पेश किए जाने के चलते इसको दोबारा लोकसभा में पेश किया जाएगा। हालांकि यहां पर इसको पास कराना सरकार के लिए महज औपचारिकता ही है। उम्मीद है कि अगले दो दिनों में यह पारित कर दिया जाएगा।
लोकपाल बिल के 44 साल बाद पास होने पर अन्ना हजारे ने भी खुशी का इजहार किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। मंगलवार को इस पर बहस के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसदों ने इसके खिलाफ बायकाट के बाद सरकार का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया था। इसके बाद भाजपा से मिले समर्थन ने सरकार की राह ओर आसान बना दी। इसके साथ ही यह ऐतिहासिक कानून राज्यसभा की दहलीज से पार कर गया।
लोकपाल विधेयक के राज्यसभा से पारित होने के बाद संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि इससे प्रशासनिक क्षमता बढ़ेगी। कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने बिल पास होने के बाद कहा कि विधेयक के कानून बनने के बाद भ्रष्टाचार के मामलों में कोई सरकारी दखल नहीं रह जाएगा।
बिल पर चली बहस के दौरान भाजपा नेता अरुण जेटली ने माना कि राजनीति व राजनेताओं पर जनता के विश्वास में गिरावट आई है। इसलिए उसे सुधारने का प्रयास जरूरी है। विधेयक उस विश्वसनीयता को बनाए रखने में मददगार साबित होगा।

No comments:

Post a Comment