जम्मू [जागरण ब्यूरो]। प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा द्वारा नामांकित नरेंद्र मोदी ने रविवार को जम्मू-कश्मीर को एक समृद्ध व खुशहाल राज्य बनाना अपना एक सपना करार देते हुए कहा कि देश के इस मुकुट [जम्मू-कश्मीर] की मौजूदा दुर्दशा के लिए धारा 370 ही जिम्मेदार है।
उन्होंने काग्रेस व नेशनल कांफ्रेंस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दोनों दल धारा 370 की आड़ में भेदभाव की सियासत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जवाहर लाल नेहरू के उस वादे को पूरा करना चाहिए, जिसमें उन्होंने कहा था कि धारा 370 समय के साथ समाप्त हो जाएगी।
नरेंद्र मोदी रविवार को जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। जम्मू के सियासी इतिहास में आज तक की सबसे बड़ी इस ललकार रैली में मोदी ने कांग्रेस व नेकां को एक साथ ललकारते हुए कहा कि भाई उमर को यह बताना चाहिए कि गुलाम कश्मीर के डोडा विस्थापितों को कश्मीरी पंडित शरणार्थियों को बराबरी के आधार पर पुनर्वास व राहत की सुविधा क्यों नहीं दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि अगर आज तक पाक के शरणार्थयों को 65 साल बीतने के बाद भी जम्मू कश्मीर में नागरिकता नहीं मिली है तो उसके लिए धरा 370 ही जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि रियासत में पंचायत राज व लोकतंत्र को मजबूत बनाने का दावा करने वाली कांग्रेस और नेकां ने सिर्फ खोखले वादों की सियासत की है और जम्मू-कश्मीर के पंच-सरपंच इन दावों कोच्अच्छी तरह समझ गए हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह और जम्मू-कश्मीर में मुख्यंमत्री उमर अब्दुल्ला दोनों ही कमजोर साबित हो चुके हैं। केंद्र सरकार की उदासीनता के चलते चीन और पाकिस्तान के समक्ष कई मौका पर हमारे देश को कूटनीति के मोर्चे पर नाकामी देखनी पड़ी है।
No comments:
Post a Comment