Tuesday, 21 January 2014

बोले बॉलीवुड के दबंग-'नमो' की जीत को मेरी जरूरत नहीं

नई दिल्ली [जागरण न्यूज नेटवर्क]। बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान जहां भी जा रहे हैं, नरेंद्र मोदी का गुणगान करने से नहीं झिझक रहे। बिंदास बोल के लिए मशहूर इस अभिनेता ने अपनी फिल्म 'जय हो' के साथ-साथ नरेंद्र मोदी का भी नारा बुलंद कर रखा है।
अहमदाबाद में मकर संक्रांति पर मोदी के साथ पतंगबाजी करने के बाद से लगातार मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का उन्होंने खुलकर जवाब दिया है। एक टीवी चैनल के साक्षात्कार में बॉलीवुड के इस 'बॉडीगार्ड' ने स्पष्ट शब्दों में कहा, 'नरेंद्र मोदी जी को जीतने के लिए सलमान खान की जरूरत नहीं है। मैं पिछले दिनों गुजरात गया था मैंने वहां उनका प्रभाव देखा। उन्होंने मुझे और मेरे साथ गई महिलाओं को जो सम्मान दिया, वह काबिले तारीफ था। वहां हर कोई उन्हें दिल से मानता है।'

No comments:

Post a Comment